हुज़ूर: वीआईपी रोड भोपाल पर स्टंट करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, एक युवती की तलाश जारी
Huzur, Bhopal | Mar 4, 2025 भोपाल के वीआईपी रोड पर चलती बाइक पर खतरनाक स्टंट करना दो युवकों को महंगा पड़ गया। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने सख्त कारवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही,उनका वाहन जब्त कर लिया गया है और चालक के लाइसेंस निरस्तीकरण की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इस संबंध में पुलिस ने परिवहन विभाग को पत्र भी लिखा है।