जांजगीर: धारदार हथियार लहराकर दहशत फैलाने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया, कोतवाली पुलिस की कार्रवाई
जांजगीर-चांपा में धारदार हथियार लहराकर लोगों को डराने वाले दो आरोपियों को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस को सूचना मिली थी कि केरा रोड स्थित देशी शराब भट्टी के पास कुछ युवक हथियार लेकर राहगीरों को धमका रहे हैं। इसके बाद पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अलग-अलग स्थानों से अभिषेक सोनवान और गौरव किरण को गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से दो धारदा