रॉबर्ट्सगंज: स्वर्ण जयंती चौक पर सपा कार्यकर्ताओं ने पेट्रोल-डीजल की महंगाई के विरोध में किया प्रदर्शन
सोनभद्र में समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने पेट्रोल-डीजल महंगाई और बेरोजगारी के विरोध में गाड़ी खींचकर प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जनता के शोषण का आरोप लगाया। सपा जिला सचिव प्रमोद यादव ने कहा कि सरकार महंगाई बढ़ाकर आम जनता पर बोझ डाल रही है, सरदार पार ब्रह्म सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार गरीबी कम करने के बजाय बढ़ा रही है