बंजरिया: चैलाहा से अजगरी जाने वाले मार्ग पर बुधवार को जाम लगने से यात्रियों को डेढ़ घंटे तक हुई परेशानी
चैलाहा से अजगरी जाने वाले मार्ग पर बुधवार अचानक जाम लग जाने के कारण डेढ घण्टे तक यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। स्थानीय निवासी शिवजी साह व भोला ने बताया कि जाम के कारण मुख्य मार्ग भी बाधित हो गया। पुलिस का एक जवान वही खड़ा रहा लेकिन जाम हटाने के लिए कोई प्रयास नही किया। बता दे कि यह सड़क बंजरिया के सात पंचायतो के लिए यही मुख्य मार्ग है,जो जोड़ता है।