पोहरी: पोहरी थाना प्रभारी रवि चौहान और पुलिस टीम ने 65 लीटर कच्ची शराब ज़ब्त की, आरोपी गिरफ्तार
पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौड़ के निर्देशानुसार अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत पोहरी थाना प्रभारी निरीक्षक रवि चौहान सहित पुलिस टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए हाथ भट्टी की बनी 65 लीटर देशी कच्ची शराब जप्त कर एक महिला को गिरफ्तार किया जहा आरोपिया के विरुद्ध धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर उसे मंगलवार दोपहर 2:30 न्यायालय पेश किया।