भादरा: भादरा पुलिस की कार्रवाई में अवैध हेरोइन (चिट्टा) के साथ युवक किया गया गिरफ्तार
भादरा पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए 6.71 ग्राम अवैध हेरोइन (चिट्टा) सहित 25 वर्षीय युवक हितेन्द्र को गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी सिंचाई कॉलोनी के पीछे गश्त के दौरान हुई। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है और नेटवर्क की जानकारी जुटाई जा रही है।