पूरनपुर: गांव बंजरिया में रंजिश के चलते घर में लगाई आग; ग्रामीण आग में झुलसा, पुलिस से की शिकायत
पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव बंजरिया निवासी रामबाबू पुत्र खुलासी ने शनिवार को बताया कि वह देर रात घर पर कमरे में लेटा था।आरोप है कि गांव निवासी रामचंद्र से उसका पुराना विवाद चल रहा है।इसी को लेकर देर रात रामचंद्र और उसके पुत्र ने रामबाबू के घर में आग लगा दी, जिसमें वह घायल हो गया।