महनार: पूर्व प्रधानमंत्री के निधन पर महनार में कांग्रेस कार्यालय में शोकसभा आयोजित
महनार नगर के स्टेशन रोड स्थित कांग्रेस कार्यालय में शनिवार को पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह के निधन पर कांग्रेस कमिटी के द्वारा शोकसभा आयोजित किया गया। महनार प्रखंड अध्यक्ष पवन कुमार झा की अध्यक्षता में आयोजित शोकसभा में उपस्थित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनके तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी एवं सभी कार्यकर्ताओं ने दो मिनट का मौन रखा।