उच्चैन: भरतपुर क्षेत्र में दहेज के लिए विवाहिता को जिंदा जलाने का आरोप, 9 ससुरालियों पर दर्ज हुआ केस
भरतपुर निवासी विवाहिता की मथुरा में संदिग्ध हालात में मौत का मामला सामने आया है। थाना सदर बाजार क्षेत्र के डाडरा मोहल्ला में दहेज की मांग को लेकर ससुराल पक्ष पर महिला को जिंदा जलाने का आरोप है। पीड़िता की मां की शिकायत पर पति, सास-ससुर समेत 9 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।