विदिशा नगर: शादी से पहले युवती ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, इंस्टाग्राम कॉल के बाद उठाया कदम
मुरवास थाना क्षेत्र के ग्राम रुसली साहू में 18 वर्षीय युवती भावना ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना से पहले उसने उत्तर प्रदेश के एक युवक से इंस्टाग्राम पर बातचीत की थी। युवक ने युवती के परिजनों को सूचना भी दी, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी।बताया जा रहा है कि युवती की शादी एक महीने बाद होने वाली थी।