मूंडवा: खरनाल गांव के राजकीय विद्यालय में भामाशाहों ने जरूरतमंद बच्चों को स्वेटर वितरित किए
Mundwa, Nagaur | Dec 23, 2024 नागौर जिले के मूण्डवा पंचायत समिति के खरनाल गांव के राजकीय विद्यालय में आज सोमवार को भामाशाहों द्वारा जरूरतमंद बच्चों को स्वेटर वितरित किए गये। इस दौरान स्वेटर पाकर बच्चों के चेहरे खिल उठे। वहीं स्कूल प्रशासन ने जरूरतमंद बच्चों को स्वेटर वितरित करने पर भामाशाहों का आभार व्यक्त किया।