जाले: जाले में 53 करोड़ से अधिक की दो सड़क परियोजनाओं का शिलान्यास, मंत्री शैलेंद्र बोले- विकास के लिए प्रतिबद्ध है सरकार
Jale, Darbhanga | Jun 12, 2026 जाले विधानसभा क्षेत्र में सड़क की बुनियादी ढांचा को मजबूत करने की दिशा में शुक्रवार को बड़ी पहल की गई। बिहार सरकार के पथ निर्माण मंत्री सह दरभंगा जिला प्रभारी मंत्री डॉ. इंजीनियर शैलेंद्र ने स्थानीय विधायक जीवेश मिश्रा सहित अन्य जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में करीब 53 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली दो महत्वपूर्ण सड़क परियोजनाओं का शिलान्यास किया।