बीसलपुर: जवाहर नवोदय विद्यालय के विद्यार्थियों ने शिक्षकों के खिलाफ सड़कों पर उतकर पैदल मार्च निकाला, प्रदर्शन कर दिया धरना
बीसलपुर - ग्राम शिवपुरी नवदिया स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय में अध्ययनरत कक्षा 10 व11, 12 के विद्यार्थियों ने शिक्षकों पर उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए मोर्चा खोल दिया। ग्राम रोहनिया तक पैदल मार्च निकाला और विद्यालय परिसर में प्रदर्शन कर धरना दिया एसडीएम, तहसीलदार व प्रभारीनिरीक्षक ने मौके पर पहुंच कर वार्ता की।