खिरकिया: खिरकिया क्षेत्र में ‘खेती खेड़ो हरिनाम की’ उत्सव, लोककला और जनजातीय नृत्यों ने मोहा मन
आज 1 अक्टूबर सुबह 8 बजे मिली जानकारी के अनुसार मध्यप्रदेश शासन के संस्कृति विभाग और जिला प्रशासन हरदा के सहयोग से चारूवा के मेला ग्राउंड में आयोजित दो दिवसीय ‘खेती खेड़ो हरिनाम की’ उत्सव के पहले दिन निमाड़ी लोककला और जनजातीय संस्कृति की रंगारंग प्रस्तुतियां हुईं। शाम 6:30 बजे शुरू हुए कार्यक्रम में विकास शुक्ला एवं साथियों ने निमाड़ी लोकगायन प्रस्तुत किया।