अगिआंव: जिलाधिकारी ने अगियांव में अंचल, प्रखंड व नवनिर्मित स्वास्थ्य भवन का किया निरीक्षण
भोजपुर जिलाधिकारी तनय सुल्तानिया ने गुरुवार को दोपहर 1:30 बजे प्रखण्ड, अंचल व नवनिर्मित स्वास्थ्य भवन का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अंचलाधिकारी, बीडीओ से सरकार के चल रहे योजनाओं के बारे में बिस्तार से जाना। वही समय पर सभी कार्यो का निष्पादन का आदेश सभी पदाधिकारियों को दी। साथ ही कहा कि जल्द नवनिर्मित स्वास्थ्य भवन में शिफ्ट किया जाए ताकि ईलाज सही हो।