अगिआंव: दस सूत्री मांगों को लेकर जीविका कैडर संघ अगियांव ने किया अनिश्चितकालीन हड़ताल
Agiaon, Bhojpur | Sep 29, 2024 जीविका कैडर संघ अगियांव ने 10 सूत्री मांगों को ले रविवार के दोपहर 2 बजे से अनिश्चित कालीन हड़ताल कर दिया है। हड़ताल की अध्यक्षता व संचालन चिंता कुमारी ने किया। कहा कि सरकार मानदेय टाइम पर देने व 18 हजार मानदेय देने सहित अन्य मांगों को मानेंगी तब हड़ताल समाप्त होगा। सरकार हमलोगों के साथ नाइंसाफी कर रही है, घोषणा के बाद भी मांगो को पूरा नही कर रही हैं।