अगिआंव: हक दो वादा निभाओ के तहत भाकपा माले ने अगियांव प्रखंड पर किया धरना प्रदर्शन
भाकपा माले ने हक दो वादा निभाओ के तहत सोमवार को दोपहर 2 बजे अगियांव प्रखण्ड मुख्यालय पर बिशाल धरना प्रदर्शन किया। धरना प्रदर्शन का नेतृत्व अंचल सचिव रघुवर जी ने किया। वही अगियांव विधायक शिव प्रकाश रंजन ने कहा कि ये सरकार झूठा का पुलिंदा है, वादा कर मुकरने वाली सरकार है। गरीबो को शोषण करने वाली सरकार है। कई वक्ताओं ने अपनी मांगों को जनता के बीच रखा।