अगिआंव: जीविका कैडरों की हड़ताल अगियांव में तीसरे दिन भी जारी रही
अगियांव में जीविका कैडरों का तीसरा दिन भी अनिश्चित कालीन हड़ताल जारी रहा। जीविका कैडर अगियांव इकाई ने आज अगियांव प्रखण्ड प्रमुख मुकेश यादव व बीडीओ मुकेश कुमार को 10 सूत्री मांग पत्र सौंपा और कहा कि जबतक सरकार हमारी मांगे पूरा नही करेगा अनिश्चित कालीन हड़ताल जारी रहेगा। वही प्रखण्ड प्रमुख ने कहा कि आपकी मांगो को ऊपर तक पहुँचाया जाएगा।