हनुमानगढ़: टाउन पुलिस ने 6 आरोपियों के कब्जे से एक राइफल, एक पिस्टल और 16 कारतूस किए बरामद
हनुमानगढ़ टाऊन पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए 6 जनों से हथियार और नशीला पदार्थ बरामद करने में सफलता हासिल की है। इस संबंध में प्रेस वार्ता में जानकारी देते हुए जिला पुलिस अधीक्षक नरेंद्र मीणा ने बताया कि टाऊन पुलिस ने स्कॉर्पियो सवार 6 जनों से एक राइफल, एक पिस्टल, 16 कारतूस और 6.17 ग्राम चिट्टा बरामद करने में सफलता हासिल की है।