मंडला: देवदरा पंचायत के चक्रतीर्थ घाट पर नर्मदा तट पर खड़ा सैकड़ों वर्ष पुराना वटवृक्ष खतरे में, संरक्षण की उठी मांग
Mandla, Mandla | Jun 4, 2026 नर्मदा तट स्थित ऐतिहासिक चक्रतीर्थ घाट पर खड़ा सैकड़ों वर्ष पुराना वटवृक्ष और पीपल का समूह इन दिनों संरक्षण की प्रतीक्षा कर रहा है। पर्यावरण विद् राजेश क्षत्री ने गुरुवार 12 बजे सोशल मीडिया में वीडियो शेयर कर लोगों से संरक्षण की अपील की है। स्थानीय लोगों के अनुसार इनमें से एक विशाल वटवृक्ष अत्यंत जर्जर अवस्था में पहुंच गया है और कभी भी धराशायी हो सकता है।