जलालाबाद: नगर पालिका अध्यक्ष शकील अहमद खान ने शास्त्री नगर एवं रामनगर मोहल्ले की साफ सफाई व्यवस्था का किया निरीक्षण
शाहजहांपुर जनपदके नगर पालिका परिषद जलालाबाद के अध्यक्ष शकील अहमद खान ने आज सुबह नगर के वार्ड शास्त्रीनगर एवं रामनगर में साफ़ सफाई व्यवस्था का औचक निरीक्षण सम्बंधित वार्ड सभासदों के साथ किया।उन्होंने वार्डवासियों से मिलक उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी प्राप्त की,मुख्य रूप से सफाई व्यवस्था का फीडबैक एवं साफ सफाई दुरुस्त करने क़ो कहा