गोरखपुर: रामगढ़ताल स्थित चिड़ियाघर में 21 जनवरी को किसी भी व्यक्ति के नाम में राम होने पर प्रवेश टिकट में मिलेगी 50% की छूट
22 जनवरी को अयोध्या में होने वाले राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को यादगार बनाने के लिए लोग अलग-अलग तरीके से काम कर रहे हैं। वहीं इसी क्रम में रामगढ़ताल स्थित शहीद अशफ़ाकउल्ला खां चिड़ियाघर ने भी एक योजना शुरू की है। इस योजना के तहत 21 जनवरी को चिड़ियाघर पहुंचने वाले पर्यटकों में जिसके नाम के साथ राम शब्द जुड़ा होगा उस व्यक्ति को चिड़ियाघर प्रवेश टिकट में 50% तक की छूट दी जाएगी। वहीं उसे अपनी आईडी प्रूफ दिखानी होगी।