गोरखपुर: बम से कैंट रेलवे स्टेशन को उड़ाने की झूठी सूचना देने वाले आरोपी को जीआरपी ने हिरासत में लिया
गुरुवार की रात 10:20 पर डायल 112 कंट्रोल रूम को एक कॉलर द्वारा यह सूचना दी गई कि कुछ लोग कैंट रेलवे स्टेशन को बम से उड़ने की योजना बना रहे हैं।इस सूचना के बाद जीआरपी और आरपीएफ ने गोरखपुर व कैंट रेलवे स्टेशन पर बम स्क्वाड दस्ते के साथ चेकिंग शुरू कर दी।रात 11:00 बजे कॉलर सत्येंद्र राय को गोरखपुर रेलवे स्टेशन से हिरासत में ले लिया गया। हिरासत में लिया गया युवक मानसिक रूप से बीमार बताया जा रहा है।