गोरखपुर: बागेश्वरधाम के कथावाचक पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने आज गोरखनाथ मंदिर पहुंचकर बाबा गोरखनाथ को खिचड़ी चढ़ाई
मकर संक्रांति पर्व पर गोरखनाथ मंदिर में बाबा गोरक्षनाथ को खिचड़ी चढ़ाने की परंपरा सदियों पुरानी है। आज गोरखनाथ मंदिर पहुंचकर पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने भी विधि विधान के साथ बाबा गोरखनाथ के दर्शन के बाद उन्हें खिचड़ी चढ़ाई। पंडित धीरेंद्र शास्त्री गोरखपुर में कथा सुनाने के लिए पहुंचे थे। इसी बीच गोरखनाथ मंदिर अचानक पहुंचने पर भारी भीड़ उन्हें देखने के लिए उमड़ पड़ी।