गोरखपुर: कैंट पुलिस ने रेलवे स्टेशन के पास से एक आरोपी को अवैध गांजे के साथ किया गिरफ्तार
नशीले पदार्थों का कारोबार करने वाले एक आरोपी को कैंट पुलिस ने आज रेलवे स्टेशन के पास से गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से 1 किलो 500 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया है। वहीं मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार आरोपी को आज न्यायालय में पेश किया गया।जहां अपराध की गंभीरता को देखते हुए आरोपी को न्यायालय से जेल रवाना कर दिया।