मरवाही विधायक प्रणव मरपच्ची के द्वारा ग्राम पंचायत धनौली के बैगा कन्या/बालक छात्रावास का औचक निरीक्षण किया गया ।समस्त छात्र छात्राओं से चर्चा करके, अधीक्षकों को आवश्यक दिशानिर्देश दिया गया । छात्रावास भवन की स्थिति को देखकर नाराजगी जाहिर करते हुए, उच्चाधिकारियों को मरम्मत के निर्देश दिए गए ।