तरारी: तरारी में पुलिस ने की कार्रवाई, 40 लीटर महुआ शराब के साथ 2 गिरफ्तार, मारपीट मामले में एक आरोपी को भेजा जेल
Tarari, Bhojpur | Jun 24, 2026 तरारी थाना पुलिस ने अपराध एवं अवैध शराब कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए 40 लीटर महुआ शराब के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है। वहीं, मारपीट के एक मामले में भी पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।तरारी थानाध्यक्ष पंकज कुमार ने बताया कि बड़कागांव गांव में छापेमारी के दौरान 40 लीटर महुआ शराब बरामद की गई।