करतला: उरगा पुलिस की कार्रवाई से कबाड़ कारोबारियों में हड़कंप, तीन वाहन किए गए जब्त
Kartala, Korba | Jun 7, 2026 कोरबा जिले में अवैध कबाड़ कारोबार के खिलाफ पुलिस की सख्ती लगातार जारी है। ताजा कार्रवाई में उरगा पुलिस ने बरबसपुर क्षेत्र में दबिश देकर कबाड़ से लदे तीन वाहनों को जब्त किया है। सूचना मिली थी कि एक यार्ड में अवैध रूप से कबाड़ की लोडिंग की जा रही है, जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की। लगातार हो रही छापेमारी से कबाड़ कारोबारियों में हड़कंप मच गया ह