गुमला: 5 माह से वेतन नहीं, फिर भी मरीजों की सेवा: सदर अस्पताल के आउटसोर्सिंग स्वास्थ्य कर्मी का मौन प्रदर्शन
Gumla, Gumla | Jul 12, 2026 सदर अस्पताल गुमला में कार्यरत आउटसोर्सिंग स्वास्थ्यकर्मियों ने पांच माह से वेतन नहीं मिलने के विरोध में अनोखे ढंग से अपनी पीड़ा लोगों के सामने रखी। स्वास्थ्यकर्मियों ने अपने शरीर पर पोस्टर चिपकाकर और मुंह पर "चुप रहो" का स्टीकर लगाकर मौन प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान पोस्टरों पर लिखा था, "5 माह से वेतन नहीं, फिर भी मरीजों की सेवा कर रहे हैं।