टिमरनी: बहरागांव टोल प्लाजा के पास सड़क हादसे में बाइक सवार जमाई गंभीर घायल, ससुर को मामूली चोटें, भोपाल रेफर
टिमरनी रहटगांव थाना क्षेत्र में शुक्रवार शाम 7 बजे एक सड़क हादसा हो गया। बहरागांव के पास टोल प्लाजा के नजदीक एक तेज रफ्तार कार ने बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार दो लोग घायल हो गए, जिनमें से एक की हालत गंभीर होने पर उन्हें भोपाल रेफर किया गया है।