हरदा: हरदा में किसान और लाइनमैन के बीच विवाद, दोनों ने दर्ज कराई शिकायतें, किसान आक्रोश मोर्चा ने महाप्रबंधक को ज्ञापन सौंपा
Harda, Harda | Jan 23, 2025 आज 23 जनवरी शाम 6 बजे किसान आनंद पटेल ने बताया कि सोनतलाई सब स्टेशन पर बिजली लाइन के लिए जाने पर लाइनमैन ने उनके साथ दुर्व्यवहार किया। दूसरी ओर, लाइनमैन जितेंद्र पचोरे ने भी किसान आनंद पटेल के खिलाफ हंडिया थाने में मारपीट की शिकायत दर्ज कराई है। किसानों का कहना है कि इस मुद्दे पर पहले भी जूनियर इंजीनियर को शिकायत की गई थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।