हरदा: सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र की गली नंबर 8 में महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
Harda, Harda | Jan 23, 2025 आज 23 जनवरी दोपहर 2 बजे मृतका के पति श्याम सिंह कुचबंदिया ने बताया कि रात में जब उनकी नींद खुली, तो उन्होंने पूनम को घर के दरवाजे पर साड़ी के फंदे से लटका हुआ देखा। उन्होंने तुरंत पड़ोस में रहने वाले अपने भाई को बुलाया और पूनम को जिला अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिजन बिना पोस्टमॉर्टम के शव को घर ले आए थे।