हुज़ूर: लव जिहाद मामले को लेकर कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल भोपाल पुलिस आयुक्त कार्यालय पहुंचा, डीसीपी संजय सिंह को सौंपा ज्ञापन
Huzur, Bhopal | May 7, 2025 मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने प्रदेशभर में लव जिहाद की घटनाओं को लेकर चिंता जताते हुए महिलाओं और युवतियों की सुरक्षा के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की है। इसी के तहत कांग्रेस की प्रवक्ता संगीता शर्मा के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को भोपाल पुलिस आयुक्त कार्यालय पहुंचकर डीसीपी संजय सिंह को ज्ञापन सौंपा|