हुज़ूर: पुलिस लाइन नेहरू नगर में आपात स्थिति से निपटने के लिए की गई मॉक ड्रिल की रिहर्सल
Huzur, Bhopal | May 7, 2025 भोपाल के नेहरू नगर पुलिस लाइन में बुधवार को एक आपातकालीन मॉक ड्रिल का सफल आयोजन किया गया।पुलिस कमिश्नर हरीनारायणचारी मिश्र ने जानकारी देते हुए बताया कि इस मॉक ड्रिल का उद्देश्य आपदा के समय त्वरित और समन्वित प्रतिक्रिया देने की तैयारियों की जांच करना था|नगर निगम,फायर ब्रिगेड,पुलिस विभाग,स्वास्थ्य सेवाएं और SDRF की टीमों ने मिलकर इस मॉक ड्रिल में हिस्सा लिया|