हुज़ूर: भोपाल के सरोजिनी नायडू गर्ल्स कॉलेज की छात्राओं ने ऑपरेशन सिंदूर की एयर स्ट्राइक का जश्न मनाया
Huzur, Bhopal | May 7, 2025 सरोजिनी नायडू गर्ल्स कॉलेज,भोपाल की छात्राओं ने पाकिस्तान पर भारत द्वारा की गई ‘ऑपरेशन सिंदूर’एयर स्ट्राइक की सफलता का जश्न बड़े ही उत्साह और गर्व के साथ मनाया। कॉलेज परिसर में छात्राओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर देश की इस बड़ी सैन्य कार्रवाई पर अपनी खुशी जाहिर की,ढोल की थाप पर छात्राओं ने पारंपरिक नृत्य किया और जय हिंद के नारो से माहौल देशभक्ति से भर दिया|