मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने स्वास्थ्य संस्थाओं का किया निरीक्षण
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एम.एल. चोपड़ा द्वारा आयुष्मान आरोग्य मंदिर नरवलिया एवं ढेबर बड़ी का निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं एवं संचालित कार्यक्रमों की समीक्षा की गई।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने ग्राम स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं पोषण दिवस तथा दस्तक अभियान के अंतर्गत संचालित गतिविधियों का अवलोकन किया तथा संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने गर्भवती महिलाओं का समय पर पंजीयन सुनिश्चित करने, नियमित स्वास्थ्य जांच, हाई रिस्क गर्भावस्थाओं की समय पर पहचान तथा उनका समुचित प्रबंधन करने के निर्देश दिए।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने स्वास्थ्य संस्थाओं में उपलब्ध सेवाओं की गुणवत्ता बनाए रखने, व्यवस्थाओं का प्रभावी एवं सुव्यवस्थित संचालन सुनिश्चित करने तथा मरीजों के प्रति संवेदनशील एवं सौहार्दपूर्ण व्यवहार रखने के लिए स्वास्थ्य अमले को निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना विभाग की सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा प्रत्येक स्वास्थ्यकर्मी अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी जिम्मेदारी एवं प्रतिबद्धता के साथ करें।
निरीक्षण के दौरान राज्य सलाहकार सुश्री अनामिका निगवाल एवं सीपीएचसी सलाहकार श्री कैलाश चरपोटा भी उपस्थित रहे।
Jansampark Madhya Pradesh CM Madhya Pradesh Indore Commissioner Directorate of Health Services, Madhya Pradesh #Jhabua #JansamparkMP
Jhabua, Madhya Pradesh | Aug 4, 2026