गुना नगर: नानाखेड़ी में बलवा और पिकअप वाहन चढ़ाकर जानलेवा मारपीट, पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार
कैंट थाना के नानाखेड़ी में बलवा और पिकअप वाहन चढ़कर हमले और मारपीट के दो फरार आरोपी आकाश रघुवंशी और प्रकाश कुशवाहा को 19 मई रात पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा है। 20 मई को थाना प्रभारी ने कहा, 11 अप्रैल 2026 को फरियादी श्याम सिंह कुशवाहा ने रिपोर्ट की थी। तीन आरोपी आनंद कुशवाहा देवेंद्र रघुवंशी पुष्पेंद्र रघुवंशी पूर्व में गिरफ्तार कर जेल भेजे गए है।