जशपुर: बीटीआई चौक से किलकिलेश्वर धाम पहुंच मार्ग जर्जर, गड्ढे और उखड़ी गिट्टी से हर कदम खतरा
सावन माह में भगवान शिव के प्रसिद्ध किलकिलेश्वर धाम पहुंचने वाले हजारों श्रद्धालुओं को बदहाल सड़क के कारण भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अम्बिकापुर रोड स्थित बीटीआई चौक से किलकिलेश्वर धाम तक करीब आठ किलोमीटर लंबी सड़क का निर्माण कार्य पिछले लंबे समय से अधूरा पड़ा है। करीब 7.50 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली इस सड़क का अब तक केवल 20 से 30 प्रतिशत कार