झालरापाटन: आदतन अपराधी सौदान कंजर को कोतवाली पुलिस ने 19 कारतूस सहित देसी बंदूक के साथ गिरफ्तार किया
झालावाड़ कोतवाली पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आदतन अपराधी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से एक देसी बंदूक और 19 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। यह कार्रवाई रेन बसेरा आम रोड पर गश्त के दौरान की गई। गिरफ्तार अपराधी की पहचान सौदान कंजर के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके पास से एक नाली 12 बोर की देसी बंदूक और 19 जिंदा कारतूस जब्त किए हैं।