मंझिआंव: गढ़वा व मझिआंव में अवैध पेट्रोल बिक्री पर एसडीएम का छापा, पाँच दुकानें बंद
गढ़वा सदर अनुमंडल पदाधिकारी संजय कुमार ने शनिवार को गढ़वा एवं मझिआंव क्षेत्र में अवैध रूप से पेट्रोल बेचने वाली परचून और जनरल स्टोर दुकानों पर छापेमारी की। जांच में सात दुकानों में अवैध पेट्रोल भंडारण और बोतलों में अधिक कीमत पर बिक्री की पुष्टि हुई। प्रशासन ने मौके पर पांच दुकानों को बंद करवा दिया, जबकि एक दर्जन से अधिक लोगों के खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई शुर