कोतमा: कोतमा में तेज रफ्तार कार ने साइकिल सवार दो किशोरों को मारी टक्कर, घायल; चालक फरार
Kotma, Anuppur | Jul 29, 2026 नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 4 स्थित केरहा पुल के पास बुधवार दोपहर 4 बजे एक तेज रफ्तार कार ने साइकिल सवार दो किशोरों को टक्कर मार दी। घटना में घायल वेदांश त्रिपाठी (12 वर्ष) पिता आर.के. त्रिपाठी को स्थानीय लोगों की मदद से तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के दौरान उसके पैर की हड्डी में फ्रैक्चर होना बताया।