बोध गया: बोधगया के घोंघरिया गांव में अवैध खनन रोकने गई पुलिस टीम पर माफियाओं का हमला, 3 पुलिसकर्मी घायल
बोधगया थाना क्षेत्र के घोंघरिया गांव में अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई करने पहुंची पुलिस टीम और खनन विभाग की टीम पर माफियाओं के द्वारा हमला कर दिया गया।खनन माफियाओं के द्वारा जब्त 2 ट्रैक्टर भी जबरन छुड़ाकर ले भागा।हमला में 3 पुलिसकर्मी घायल हो गए है।घायल पुलिसकर्मियों का बोधगया सीएचसी में इलाज कराया गया।