खेरागढ़: नगला छारी गांव में रेलिंग लगाते समय करंट से श्रमिक की हुई मौत
Kheragarh, Agra | Jun 22, 2026 थाना सैंया क्षेत्र के नगला छारी गांव में सोमवार शाम 4 बजे एक श्रमिक की करंट लगने से मौत हो गई। मथुरा के थाना क्षेत्र के गांव कबूलपुर निवासी रंजीत पुत्र कल्याण सिंह एक मकान में स्टील की रेलिंग लगाने का कार्य कर रहे थे। काम के दौरान रेलिंग हाईटेंशन विद्युत लाइन के संपर्क में आ गई, जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गए। परिजन उन्हें तुरंत निजी अस्पताल ले गए, जहां चिकित