लोहरदगा: बस स्टैंड में मसाल जुलूस निकालकर केंद्र सरकार को आगाह कराया जा रहा है की हेमंत सोरेन को परेशान ना करें: युवा उपाध्यक्ष
लोहरदगा क्षेत्र के झामुमो कार्यकर्ताओं सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने आज बस स्टैंड के समीप शनिवार शाम में मसाल जुलूस निकालकर केंद्र सरकार को आगाह कराया की बिना वजह हेमंत सोरेन झारखंड सरकार को परेशान ना करें। नहीं तो झामुमो कार्यकर्ता रोड में उतरकर चक्का जाम करेंगे। उक्त बातें युवा जिला उपाध्यक्ष अख्तर अंसारी ने प्रेस वार्ता कर दी है।