लोहरदगा: भाजपा कार्यालय में पदाधिकारी, वरिष्ठ अधिकारियों के प्रवास को लेकर कार्यशाला का हुआ आयोजन
लोहरदगा। भाजपा कार्यालय में शनिवार को जिला अध्यक्ष मनीर उरांव की अध्यक्षता में एकदिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य रूप से गांव में पदाधिकारी वरिष्ठ अधिकारियों के प्रवास एवं बूथ की मजबूती और योजनाओं के प्रसार को लेकर योजना बनाई गई। कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष विकास प्रीतम, पूर्व विधान पार्षद प्रवीण सिंह, जिला प्रभारी मनोज मिश्रा उपस्थित रहे।