लोहरदगा: ईडी व केंद्र सरकार के खिलाफ लोहरदगा में जेएमएम ने निकाला मशाल जुलूस, किया विरोध प्रदर्शन
लोहरदगा में झारखंड मुक्ति मोर्चा जिला अध्यक्ष मोज़म्मिल अंसारी के नेतृत्व में साइडिंग से लेकर पावरगंज तक मशाल जुलूस निकालकर ईडी और केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया गया। इस मौके पर सेन्हा जीप सदस्य राधा तिर्की सहित सैंकड़ो की संख्या में जेएमएम कार्यकर्ता उपस्थित थे। जिला अध्यक्ष ने कहा कि ईडी केंद्र सरकार के इशारे पर हेमंत सरकार को परेशान कर रही है।