लोहरदगा: जिला अध्यक्ष सचिव और उपाध्यक्ष के नेतृत्व में केंद्र सरकार के विरुद्ध मसाल जुलूस पावर गंज चौक में निकल गया।
27जनवरी दिन शनिवार को पावरगंज चौक में लोहरदगा के JMM जिला अध्यक्ष मुजम्मिल अहमद,जिला सचिव अनिल उरांव और उपाध्यक्ष जुलाब आलम के नेतृत्व में मसाल जुलूस निकालकर केंद्र सरकार का विरोध जताया। झारखंड सरकार को केंद्र सरकार के इशारे पर ED के द्वारा मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को परेशान करना बंद करें जिसको लेकर लोहरदगा के सभी झामुमो कार्यकर्ताओं ने विरोध जताया।