आरोन: दास हनुमान मंदिर चौराहे पर ज्योतिबा राव फुले जयंती पर पुष्पांजलि सभा, दी गई श्रद्धांजलि
Aron, Guna | Apr 12, 2026 आरोन के दास हनुमान मंदिर चौराहे पर सोशलिस्ट यूनिटी सेंटर आफ इंडिया पार्टी ने महात्मा ज्योतिबा राव फुले की जयंती पर पुष्पांजलि सभा की। 12 अप्रैल को आरोन से जिला कमेटी सदस्य महेंद्र नायक ने बताया, महात्मा फुले की जयंती 11 अप्रैल को होती है यह जयंती का 200 वर्ष है। उन्होंने महिलाओ बच्चियो की शिक्षा स्कूल खोलने भेदभाव को मिटाने समाज सुधार में बड़ा योगदान दिया।