महोबा: लौलारा गांव में लाखों की चोरी के नामजद आरोपियों पर कार्रवाई नहीं, पीड़ित ने पुलिस पर उठाए सवाल
Mahoba, Mahoba | May 4, 2026 लाखों की चोरी के मामले में पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठे हैं। पीड़ित रामकुमार कुशवाहा के अनुसार 22 अप्रैल की रात तीन नामजद युवकों ने घर में घुसकर सोने-चांदी के जेवर और 20 हजार नकदी चोरी कर ली। आरोप है कि शिकायत के बावजूद अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। पीड़ित ने एसपी कार्यालय में गुहार लगाकर आरोपियों की गिरफ्तारी और माल बरामदगी की मांग की है।