झालरापाटन: थर्मल कॉलोनी में चोरी का खुलासा, 4 गिरफ्तार, अंतरराज्यीय गैंग के सदस्य और 3 ज्वेलर्स पकड़े, 90 ग्राम सोना बरामद
झालरापाटन स्थित कालीसिंध थर्मल कॉलोनी में तीन महीने पहले हुई चोरी का सदर थाना पुलिस ने बुधवार को खुलासा किया है।थाना अधिकारी रामस्वरूप राठौर ने गुरुवार सुबह 9:00 बजे बताया पुलिस ने अंतरराज्यीय गैंग के एक सदस्य और चोरी का माल खरीदने वाले तीन ज्वेलर्स सहित कुल चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से 90 ग्राम सोना और 1.90 लाख रुपये नकद बरामद किए गए हैं।